आज का पंचांग : 01 मार्च, 2012
ज्योतिष, ताजा खबरें, पंचांग 5:22 am

तिथि संवत : फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी गुरुवार सायं 07:55 तक, विक्रम संवत् 2068, शाके 1933, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु।
नक्षत्र : रोहिणी नक्षत्र सायं 07:50 तक, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। विष्कुंभक योग रात्रि 12:38 तक रहेगा। बव करण सायं 07:55 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।
ग्रह विचार : सूर्य-कुंभ, चंद्र-वृष, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-मेष, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत जैन, दादूदयाल जयंती, होलाष्टक प्रारंभ।
आज विशेष : आज लक्ष्मी तथा जानकी का पूजन करें।
राहुकाल : दोपहर 02:05 से 03:31 तक।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा की तरफ।
चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 06:55 से 08:21 तक शुभ का, प्रात: 11:13 से 12:40 तक चर का, दोपहर 12:40 से 03:32 तक लाभ व अमृत का तथा सायं 04:58 से 06:24 तक शुभ का चौघडिय़ा है।
आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि
समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर
07:21 रोहिणी 3 स्वर्ण वृष वि
13:09 रोहिणी 4 स्वर्ण वृष वु
19:50 मृगशिरा 1 स्वर्ण वृष वे
02:22 मृगशिरा 2 स्वर्ण वृष वो
