आज का राशिफल : 10 मार्च, 2012

मेष (Aries): - किसी कारण से बनते हुए कार्यों में व्यवधान भी आ सकता है। आज का दिन आपके लिए काफी तनावपूर्ण वाला है। सुबह-सुबह ही घर के किसी प्रमुख सदस्य से आपकी बहसबाजी हो सकती है। बाहर भी किसी संकट में पड़ सकते हैं ।

वृष (Taurus) :- बौद्धिक कार्यों का निष्पादन हो जाएगा और कामकाज का विस्तार भी होगा। मन में अशांति और असुरक्षा के बावजूद आज आप अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पूरे कर पाएंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए आपके पुराने संबंध काम आएंगे।

मिथुन (Gemini): - न चाहते हुए भी झंझटों में फंसना पड़ सकता है। आज का दिन आपको बहुत ही व्यस्त रखेगा। काफी दिनों से चल रही दौड़-भाग और मेहनत के बावजूद संभावित लाभ न मिलने के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

कर्क (Cancer): - जो भी करोगे पूरे उत्साह के साथ करोगे। आज का दिन आपके कारोबार और काम-काज के लिए बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। किसी नए नेतृत्व या कार्यक्षेत्र में आपकी पहुंच बन जाएगी। आंशिक धन लाभ के बावजूद आज आपकी आर्थिक क्षमता सुखद रहेगी।

सिंह (Leo): - परिवर्तनशील समय आ गया है, अवांछित वस्तु को बदल देना ही उचित होगा। व्यापार में महत्वपूर्ण काम समय पर बनते हुए नजर आएंगे। यद्यपि आपका स्वास्थ्य कुछ अच्छा नहीं रहेगा। मामूली खर्च भी बढ़ सकते हैं। हो सकता है कोई विरोधी आपके काम-काज में रुकावट डाले।

कन्या (Virgo): - किसी से बहसबाजी न हो, इस बात का ख्याल रखें। आज सौभाग्य और कार्य सफलता आपको हर्षित करेगी। काफी समय से अटके हुए काम बन जाने से आपकी मनोदशा बहुत ही उत्साहपूर्ण रहेगी। दौड़-भाग और छोटी-मोटी यात्रा करने से आने वाले दिनों में अच्छे कारोबार के संकेत मिलेंगे। कोई नया काम करने की योजना भी फलीभूत हो सकती है।

तुला (Libra): - साधनों में कमी महसूस होगी। यात्रा में कष्ट हो सकता है। आज के दिन आपको व्यक्तिगत कार्यों के अलावा राजकीय और सामाजिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। घर मकान और वाहन आदि से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति भी आपको हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio): - संदेश पत्र के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण कार्य बनने से खुशी होगी। चंद्रमा के अनुकूल गोचर के बावजूद फिलहाल आपकी व्यक्तिगत समस्यायें कुछ चिंताए पैदा कर सकती हैं। अपनी मौजूदा अर्थव्यवस्था को ठीक करने तथा मान-प्रतिष्ठा को कायम रखने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius):- आंशिक धन लाभ की आशा में कहीं व्यय न हो जाए, इस बात का ध्यान रखें। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी आज का दिन आपके लिए सफलता का संकेत दे रहा है। कुछ अच्छे काम बन जाने से तथा संतोषजनक धन प्राप्ति के कारण जरूरी खर्चे और जिम्मेदारी निपटाने में सहायता मिल सकती है।

मकर (Capricorn):- आजीविका और व्यवसाय में अर्थ लाभ की प्रत्याशा रखें। फिलहाल आपके कामकाज में अस्थिरता बनी रहेगी। आपके गिरते स्वास्थ्य के कारण सगे-संबंधियों को भी चिंता हो सकती है। बेहतर यही होगा कि फिलहाल आप अपनी सार्मथ्य के बाहर किसी काम को न करें। जो भी आर्थिक दबाव या जरूरी खर्च आपके ऊपर आ रहे हैं, उनके लिए किसी से सहयोग लेना आवश्यक होगा।

कुंभ (Aquarius): - किसी प्रियजन से मुलाकात का उत्साह रहेगा। कोई कब तक आपकी मदद करेगा। अपने आर्थिक और व्यापारिक कार्यों को संपन्न करने में आज के दिन आपको अपने परिजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। यथेष्ट लाभ के लिए जरूरी है कि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने सभी कार्यों को पूरा करने की चेष्टा करें।

मीन (Pisces):- वरिष्ठजनों के प्रति उत्तरदायित्व पूरे करने का उपक्रम बनेगा। चंदमा के अच्छे गोचर के अनुसार आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायक सिद्ध होगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कोई उच्चस्तर का राजनैतिक व्यक्ति भी आपको अपने सम्पर्क क्षेत्र में ला सकता है। यदि आप कोई नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो आगे बढे़।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:42 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh