आज का पंचांग : 13 मार्च, 2012

13 मार्च 2012, मंगलवार

तिथि संवत : चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी मंगलवार रात्रि 09:39 तक, विक्रम संवत् 2068, शाके 1933, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु।

नक्षत्र : विशाखा नक्षत्र प्रात: 07:59 तक, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रहेगा। हर्षण योग दोपहर 02:58 तक। गर करण प्रात: 10:50 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।

ग्रह विचार : सूर्य-कुंभ, चंद्र-वृश्चिक, मंगल-सिंह, बुध-मीन, गुरु-मेष, शुक्र-मेष, शनि-तुला, राहु-वृश्चिक, केतु-वृष राशि में स्थित हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 09:39 से, बुध अस्त पश्चिम में रात्रि 01:37, एकनाथ षष्ठी, श्री वनचन्द्र जयंती।

आज विशेष : आज हर्षण योग में सोने का दान शुभफलदायी है।

राहुकाल : दोपहर 03:25 से 04:52 तक।

दिशाशूल : उत्तर दिशा की तरफ।

चौघडिय़ा मुहूर्त : प्रात: 09:40 से सुबह 11:08 तक चर का, सुबह 11:08 से 02:05 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 03:34 से 05:02 तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।

आज जन्मे बच्चों का नाम व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

06:43 विशाखा 4 ताम्र वृश्चिक तो

07:59 अनुराधा 1 ताम्र वृश्चिक न

13:37 अनुराधा 2 ताम्र वृश्चिक नी

19:15 अनुराधा 3 ताम्र वृश्चिक नू

24:59 अनुराधा 4 ताम्र वृश्चिक ने


Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:22 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh