नई दिल्‍ली : किरायेदार ने की मकान मालिक हत्या


नई दिल्‍ली, आँखों देखी संवाददाता : राजधानी में बढ़ती आपराधिक वारदातों के बीच एक और व्‍यापारी का शव शनिवार सुबह उसके घर से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि व्‍यापारी की हत्‍या उसी के घर में रह रहे किरायेदार ने की है। पुलिस ने किरायेदार के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है। वो फिलहाल फरार है।

दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह पड़ोसियों ने गांधी नगर में रहने वाले कपड़ा व्‍यापारी एसके सत्‍तार के घर पर दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज़ नहीं आयी। दरवाजे खुले हुए थे। पड़ोसी अंदर गया तो देखा सत्‍तार का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा है। सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताकि शुक्रवार मध्‍य रात्रि इस घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस का कहना है कि यह हत्‍या लूट-पाट के मकसद से की गई है। सत्‍तार के हाथ पैर बंधे हुए पाये गये। पुलिस ने पाया कि किरायेदार भी मकान में नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि वह कल रात तक घर में मौजूद था। उसी के चलते किरायेदार पर शक गहरा गया है।

इस घटना की गहराई में जायें तो ऐसा यह पहला मामला नहीं है। पिछले छह महीने में तीन ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:21 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh