हरियाणा: गैंग रेप के बाद महिला को नदी में फेंका


गुड़गांव, आँखों देखी संवाददाता ; हरियाणा के कैथल इलाके से एक महिला को अगवा कर उसके साथ चलती कार में चार लोगों ने गैंग रेप किया गया। हैवानियत और दंरिदंगी की सारी हदे पार करते हुए बलात्‍कारियों ने विवाहित महिला का हाथ और पैर बांध दिया तथा उसे नहर में फेंक दिया। आसपास के लोगों ने महिला को बचाया और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह होने पर यमुनानगर नहर में लोगों को एक महिला दिखाई दी। लोगों ने जब उसे बाहर निकाला तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए पाए गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जब महिला को होश आया तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। महिला के अनुसार रात में उसे तीन लोगों ने कैथल से अगवा किया जिसके बाद उन सभी ने उसके साथ बारी बारी रेप किया।

हालांकि महिला की हालत अभी भी स्थिर नहीं है लेकिन उसने कुछ लोगों के नाम बताए हैं जो इस घटना में शामिल रहे हैं। महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:48 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh