हरियाणा : 40 हजार रुपए में खरीदी दुल्‍हन


सिरसा,आँखों देखी संवाददाता : हरियाणा प्रदेश यूं तो ऑनर किलिंग के लिए जाना जाता है, यानी घर की लड़की ने अगर अपनी मर्जी से शादी कर ली, तो उसे तोहफे में मौत मिलती है। इसी हरियाणा में कई गांव ऐसे भी हैं, जहां लड़कियां हैं ही नहीं। यानी यहां के पुरुष शादी करें तो किससे करें। लिहाजा यहां दुल्‍हन खरीद कर लायी जाती है।

हम बात कर रहे हैं रोड़ी के गांव ढाबां की जहां एक युवक की शादी के लिए राजस्‍थान के फरीदकोट से 40 हजार रुपए में खरीदा गया। लेकिन बेबस लड़की खुद को कैद में महसूस करती रही और शादी के एक महीने बाद भाग गई। यह घटना है दिसंबर 2010 की। लेकिन खुलासा शनिवार को हुआ, वो भी तब जब तमाम कोशिशों के बाद भी लड़की को नहीं ढूंढ सके।

खास बात यह है कि लड़के वाले घर की बहू को ढूंढ़ने के लिए लड़की के घर नहीं बल्कि उस दलाल के पास गये, जिसने यह डील फिक्‍स करायी थी। पिछले पांच महीने से दुल्‍हनों का दलाल महेंद्र सिंह जब लड़की लाने में असफल रहा, तब लड़के के भाई व चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। मामला पुलिसिया फाइल में आने के बाद दुल्‍हन की खरीद फरोख्‍त का खुलासा हुआ।

बड़ागुढ़ा थाने में दर्ज कराई शिकायत में युवक के चाचा मिनू सिंह ने बताया कि उसके भाई दर्शन सिंह के बेटे नाजर सिंह की शादी दिसबंर 2010 में फरीदकोट की बबली से हुई थी। शादी राजस्थान के गांव खाराखेड़ा महेंद्र दलाल ने कराई थी। शादी के लिए दलाल महेंद्र सिंह के साथ 40 हजार का सौदा तय हुआ था।

शादी के 15 दिन बाद बबली घर से भाग गई थी। नाजर सिंह ने इसकी शिकायत दलाल महेंद्र को की। महेंद्र ने बबली को दोबारा नाजर सिंह के पास ला दिया था। उसके बाद बबली 15 दिन उसके साथ रही। 15 दिन बाद बबली दोबारा गायब हो गई। जब इसकी शिकायत दलाल महेंद्र से की, लेकिन महेंद्र ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:55 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh