चंदौली : चंदौली में भी हुआ जमीन अधिग्रहण पर बवाल


चंदौली, आँखों देखी न्यूज़ : भूमि अधिग्रहण मामले में भट्टा पारसोल की आग अभी तक बुझी भी नहीं थी कि चंदौली में जिला प्रशासन की जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों की संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। धरने पर बैठे किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जबरन उनकी जमीन ली गई तो वह आत्मदाह करेंगे।

जमीन अधिग्रहण के विरोध में वाराणसी सीमा से सटे कटेसर और आस-पास के गांवों के ग्रामीण 'किसान संघर्ष समिति-कटेसर ग्राम पंचायत' के बैनर तले धरने पर बैठ गए हैं।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर आगामी एक जून तक जिलाधिकारी [चंदौली] और मंडल आयुक्त [वाराणसी परिक्षेत्र] की ओर से जमीन आधिग्रहित नहीं करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया गया तो वह आत्मदाह करेंगे। इसके मद्देनजर उन्होंने धरनास्थल पर चिताएं भी तैयार कर ली हैं।

एक किसान राम स्वरूप ने रविवार को कहा, 'हम प्रशासन को किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। जमीन ही हमारी रोजी रोटी है..उसे दे देंगे तो खाएंगे क्या..जान दे देंगे पर अपनी जमीन नहीं देंगे।'

किसानों का आरोप है कि चंदौली विकास प्राधिकरण की तरफ से एक नई परियोजना के लिए कटेसर और उसके आस-पास के गावों की 121 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इस अधिग्रहण से करीब 1500 किसान प्रभावित होंगे।

धरने पर बैठे किसानों के पास वार्ता के लिए गए उपजिलाधिकारी [एसडीएम] रामेश्वर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि किसान फिलहाल जमीन देने को तैयार नही हैं। हम किसानों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की तरफ से जबरन किसी की जमीन नहीं ली जाएगी

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:07 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh