मऊ: करंट से युवक व भैंस की मौत


मऊ , आँखों देखी संवाददाता : दो अलग -अलग स्थानों पर बिजली के करंट से युवक व भैंस की जान चली गयी। पहली घटना मुहम्मदाबाद गोहना के हलीमाबाद की है यहाँ लाइट गुल होने के बाद पंखा खोलने के दौरान उतरे करंट से रात में युवक की मौत हो गई । हलधरपुर के दतौड़ा ग्राम पंचायत की होरो की मठिया में विद्युत पोल में लगी छरकी में शरीर रगड़ने के दौरान उतरे करंट से भैंस की मौत हो गई। भैंस के स्वामी की सूचना पर उसका पोस्टमार्टम हुआ। इस संबंध में हलधरपुर थाने में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा होने की रिपोर्ट दर्ज करायी।

मुहम्मदाबाद गोहना प्रतिनिधि के अनुसार हलीमाबाद गांव में शनिवार की रात अशोक (38) अपने कमरे में सो रहा था। लाइट कटने के बाद वह खराब पड़े पंखे को ठीक करने के लिए खोलने लगा। इसी दौरान लाइट आ जाने से पंखे में उतरा करंट उसकी शरीर में दौड़ गया। फलस्वरूप उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत की भनक परिजनों को रात में नहीं लगी। सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

रतनपुरा प्रतिनिधि के अनुसार होरो की मठिया निवासी तीर्थराज पटेल रोज की तरह रविवार की सुबह करीब 6 बजे चराने के लिए भैंस को खूंटे व रस्सी से आजाद किये। घर से थोड़ी दूरी पर गड़े बिजली के पोल से लगी छरकी में भैंस ने अपना शरीर रगड़ना शुरू किया तो करेंट उसके शरीर में प्रवाहित होने लगा। तीर्थराज ने बचाने का प्रयास किया तो बिजली करंट का झटका लगने वे भी दूर जा गिरे और भैंस की छरकी से चिपक कर मौत हो गई। तीर्थराज ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:20 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh