राम मंदिर का निर्माण सरकार या अदालत नहीं बल्कि जनता कराएगी - अशोक सिंघल

अशोक सिंघल का कहना है कि मंदिर निर्माण का पूरा हिसाब उनके पास है लेकिन अब कोष में धन नहीं है.

विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक 22 करोड़ रूपये खर्च किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि इसका पूरा हिसाब उनके पास है लेकिन अब कोष में धन खत्म हो चुका है.

एक कार्यक्रम के सिलसिले में मेरठ आए सिंघल ने संवाददाताओं से कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए जनता से चंदा लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अब सरकार या अदालत नहीं बल्कि जनता कराएगी.

सिंघल ने कहा कि विदेशी कोष के नाम पर विहिप को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ अनिवासी भारतीयों ने चेक दिए थे लेकिन सरकार से अनुमति न मिलने के कारण चेक वापस कर दिए गए.

उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया. भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते हुए सिंघल ने कहा कि ये लोग राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक व्यक्ति हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:53 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh