तीन दिन के भीतर अंडमान तक पहुंच जाएगा मानसून

नई दिल्ली,आँखों देखी संवादाता : मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि तीन दिन के भीतर दक्षिण-पूर्वी मानसून दक्षिण अंडमान तक पहुंच जाएगा। विभाग ने कहा है मानसून के लिए दक्षिण अंडमान सागर में आगामी तीन दिनों तक परिस्थितियां बहुत अनुकूल हैं।

बता दे कि इस बार मानसून अंडमान में करीब एक सप्ताह की देरी से पहुंच रहा है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने यह भी दोहराया है कि 31 मई तक केरल में मानसून पहुंचने पर विभाग के पूर्वानुमान में चार दिन की त्रुटि हो सकती है।

दूसरी ओर उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली में बुधवार को तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश हुई जिससे वहां के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामन्य से तीन डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला, धर्मशाला, पालमपुर और मंडी में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:06 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh