पत्रकार पर लगा दस हजार का जुर्माना

नई दिल्ली, आँखों देखी संवादाता : यहाँ की एक स्थानीय अदालत ने आज टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले मामले में कुछ टेलीकॉम कंपनियों को अभियुक्त बनाने की याचिका पर पत्रकार भारत भूषण नौडियाल पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। विशेष सीबीआइ जज ओपी सैनी ने मुंबई के पत्रकार भारत भूषण नौडियाल को चेताया है कि अगर वह तीन दिनों के भीतर जुर्माने की राशि नहीं जमा करते हैं तो उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया जाएगा।

नौडियाल ने अपनी याचिका में कहा था कि वीडियोकॉन के स्वामित्व वाली डाटाकॉम, एस-टेल, एयरसेल और मैक्सिस कंपनियां टूजी लाइसेंस देने के लिए अयोग्य थीं। इन कंपनियों को लाइसेंस देने के लिए नियमों के साथ खिलवाड़ किया गया है !

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:20 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh