विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगो की मौत
11:43 am
गियाक [अमेरिका]। एंकरेज हवाईअड्डे के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पाच लोगों की मौत हो गई।
फेडरल ऐविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के प्रवक्ता इयान ग्रेगर ने बताया कि सेसना 180 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पुलिस की प्रवक्ता मार्लीन लैमर्स ने पाच लोगों की मौत की पुष्टि की है।
दुर्घटना के कारण अब तक पता नहीं चले हैं। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि संभवत: विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

