तेवतिया के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे किसान
राजनीति 11:46 am
अलीगढ़, आँखों देखी संवाददाता : किसानों ने शनिवार को तेवतिया के समर्थन में दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में तेवतिया के जंतर-मंतर पर होने वाले धरने में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। उधर किसानों के दिल्ली जाने के एलान के बाद पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
प्रशासन ने भंट्टा पारसौल में हुए संघर्ष के बाद किसान नेता तेवतिया पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था। तब से तेवतिया भूमिगत हैं। एक हफ्ते पूर्व मनवीर सिंह तेवतिया ने अपनी मां और मीडिया के नाम पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने 28 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने की बात कही थी।
दूसरी तरफ टप्पल में किसानों द्वारा एक हफ्ते पूर्व अधीग्रहित भूमि जोत लेने के बाद प्रशासन ने पलटवार किया है। शनिवार को प्रशासन ने करीब अस्सी बीघा भूमि पर बुलडोजर चलवा कर बराबर करवा दिया। इसमें किसानों ने करीब तीस बीघा जमीन पर फसल बो रखी थी।

