रजनीकांत को अस्पताल से मिली छुंट्टी


चेन्नई, आँखों देखी : सुपरस्टार अभिनेता रजनीकात को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह आगे के इलाज के लिए अपनी दो बेटियों और दामाद धनुष के साथ सिंगापुर रवाना हो गए।

सूत्रों के मुताबिक उनकी पत्नी लता शनिवार को सिंगापुर रवाना होंगी। 61 वर्षीय अभिनेता को गत 13 मई को सांस लेने में दिक्कत और अन्य परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, 'रजनीकांत ने बदलाव, विश्राम और कुछ चुनिंदा जाच के लिए विदेश जाने का कार्यक्रम बनाया है।' उनकी पत्नी लता ने रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हुए कहा, 'हम आगे के इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। आप उनके बारे में अफवाहों पर यकीन न करें।'

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:23 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh