हाइवे पर लुटी स्कार्पियो

दौराला, आँखों देखी संवादाता : दौराला हाइवे पर आज दिनदहाड़े बेखोप बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर स्कार्पियो लूट ली। घटना गांव मटौर के पास की है। सुरेश पुत्र धनपाल निवासी स्याना, बुलंदशहर स्कार्पियों यूपी 16 आर 1924 से सोमवार रात अपनी रिश्तेदारी में दादरी जा रहा था।

उसने बताया कि मेरठ की तरफ से आई एक कार में सवार चार बदमाशों ने उसे ओवर टेक कर रोक लिया। दो बदमाश स्कार्पियो में सवार हो गये और उसे बंधक बना लिया। बदमाशों ने नकदी, मोबाइल और गाड़ी की चाबी उससे ले ली और फेंककर फरार हो गये। सुरेश किसी तरह लिफ्ट लेकर दौराला थाने पहुंचा।

घटना की जानकारी दौराला पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। इस घटना के बाद दौराला में कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। चार दिन पहले बदमाशों ने इंडिगो लूट ली थी और सेंट्रो छोड़कर फरार हो गये थे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:50 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh