आईआईटी में सुपर-30 का परचम, 24 सफल

पटना, आँखों देखी संवादाता : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा में चर्चित संस्था सुपर-30 ने एक बार

फिर परचम लहराया है। इसके 30 में से 24 छात्र सफल हुए हैं।

पटना के चर्चित सुपर 30 के संस्थापक आनंद ने बताया कि इस साल 30 में से 24 छात्र ही सफल हुए है, लेकिन बड़ी बात यह है कि वे सभी गरीब तबके के हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों में ट्रक ड्राइवर के बेटे धर्मपाल यादव के अलावा बनारस का रहने वाला आयुष भी शामिल है जिसके पिता का देहांत 10 साल पहले हो गया था और न्यूज पेपर से जानकारी प्राप्त करके वह सुपर-30 में आया था।

सफल हुए पूर्वी चम्पारण के रहने वाले छात्र अभय ने इस सफलता का सारा श्रेय आनंद को दिया है। अभय ने कहा कि आनंद के कारण आज उसका सपना साकार हुआ है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:51 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh