मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ चली सात घंटे तक मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के लारीबल गांव के दोमंजिला मकान में आतंकियों का एक गुट छिपा हुआ था।

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और 21 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया। आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि आतंकी मकान में बने बंकर का इस्तेमाल कर रहे थे जिसे मुठभेड़ में नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मौके से दो शव बरामद किए गए जिनकी पहचान की जा रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:51 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh