करंट लगने से ग्रामीण की मौत

परीक्षितगढ़, आँखों देखी संवाददता : गांव सोना में नलकूप का मोटर ठीक कर रहे एक ग्रामीण की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक छा गया। परिजनों ने पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक गांव सोना निवासी मनोज पुत्र स्व.जयकरण का खेत के पास ही मकान है। मकान में ही उसका नलकूप लगा है। बुधवार को अचानक नलकूप का मोटर खराब हो गया।

मनोज मोटर चेक करने लगा। बताते हैं मोटर के तीन फेस तार में दो तार उसने निकाल दिए, जबकि एक लगा रह गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा ग्रामीणों का मकान पर तांता लग गया।

मनोज की मौत की खबर से गांव में शोक छा गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद मनोज की पत्‍‌नी संतोष व मां भगवती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बच्चे हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:41 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh