सरकार ने लगाई अश्लील विज्ञापनों पर रोक

नई दिल्ली।। जल्द ही टीवी पर दिखाए जाने वाले डिओडरेंट के उत्तेजक विज्ञापन बीते दिनों की बात हो जाएंगे। सरकार ने डिओडरेंट कंपनियों से कहा है कि या तो वे ' अश्लील ' विज्ञापनों को ' सुधार ' कर दिखाएं या फिर इन्हें टीवी से हटा लें।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऐडवरटाइजिंग काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) से कहा है कि इस बारे में तुरत-फुरत कार्रवाई की जाए और पांच दिनों के अदंर रिपोर्ट दाखिल की जाए।

सरकार ने यह कदम इन डिओ कंपनियों के प्रसारित होने वाले ऐड के खिलाफ आई कई शिकायतों के बाद लिया है। मिनिस्ट्री ने अपनी जांच में ऐसे सात विज्ञापनों को ऐडवरटाइजिंग कोड का उल्लंघन करते पाया। मिनिस्ट्री ऑर्डर में कहा गया है, " ये विज्ञापन भद्दे, अश्लील और गलत संकेत देने वाले हैं। इनसे ऐडवरटाइजिंग कोड के रूल 7(8) का हनन होता है। " साथ ही इन ऐड्स से केबल टेलिविजन नेटवर्क्स रूल्स का भी हनन हो रहा है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:45 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh