पूर्व सहकारिता मंत्री रामधार सिंह ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

औरंगाबाद, आँखों देखी संवाददाता : बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री रामधार सिंह ने गुरुवार को यहां एक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है और वह लम्बे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय ने उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पूर्व मंत्री सिंह ने गुरुवार सुबह औरंगाबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी [सीजेएम] की अदालत में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय के एक अधिकारी के अनुसार आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने अदालत में जमानत की अर्जी दी। सीजेएम आशुतोष खेतान ने अर्जी खरिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि सिंह के खिलाफ वर्ष 1992 में औरंगाबाद के मदनपुर थाने में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एक मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें मौजूद रहने के लिए कहा गया था। उनके अदालत में हाजिर न होने के कारण न्यायालय ने वर्ष 1995 में उन्हें फरार घोषित कर दिया था।

राज्य के औरंगाबाद के एक न्यायालय द्वारा उन्हें फरार घोषित किए जाने की बात सामने आने के बाद 19 मई को सिंह ने सहकारिता मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके पूर्व पटना उच्च न्यायालय ने भी उनकी जमानत की याचिका खारिज करते हुए उन्हें निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:05 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh