छत से गिरने से मजदूर की मौत

आनन्दनगर, महराजगंज: पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा पाण्डेय के टोला डिहवा में बुधवार की रात एक मकान की निर्माणाधीन छत के गिरने से उस पर कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई।

गांव के नवौव्वत पुत्र उलेजान के भवन के निर्माण का कार्य हो रहा था। बुधवार की देर रात तक छत लग रही थी। इस दौरान दर्जन भर मिस्त्री व मजदूर कार्य कर रहे थे। एकाएक नीचे लगी बल्ली टूट गई, जिसके कारण वहा खड़ा जाहिद पुत्र हद्दीश (17) नीचे आ गिरा।

इस दौरान एक बल्ली उसके पेट में भी घुस गई, जिसके कारण जाहिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बात पुलिस तक नहीं पहुंची।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:12 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh