फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को दी जान से मरने की धमकी !
5:44 pm
वैसे, रामू की इस फिल्म की जब से घोषणा हुई है, तभी से विवादों से घिरी हुई है। अब इस नए विवाद ने शिवसेना के पूर्व सदस्य के बेटे नीतेश राणे का पारा चढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके पिता की छवि को नकारात्मक ढंग से पेश करने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
नीतेश ने रामू से स्पष्टीकरण मांगा है कि अमिताभ बच्चन अभिनीत इस फिल्म की पटकथा क्या है। साथ ही यह जानकारी मांगी है कि उनके पिता की छवि को किस प्रकार प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने इस फिल्म में कितना पैसा लगाया है। रचनात्मकता मुझे भी पसंद है, लेकिन किसी की छवि खराब करने की कीमत पर नहीं। फिलहाल रामू अभी मुंबई में नहीं है। उनके वापस आने पर इस मुद्दे पर बात होगी।'

