दलित मां-बेटी के साथ मारपीट


बिछवां, आँखों देखी न्यूज़ : ग्राम सुरजनपुर में दबंगों ने दलित मां-बेटी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ कर बंधक बना लिया। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं लिखी तो पीड़ित मां-बेटी ने पुलिस अधीक्षक की शरण ली। एसपी के आदेश पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

सुरजनपुर निवासी उषा देवी पत्‍‌नी रमेश धोबी के मुताबिक वह अपने ग्रामवासी लालता प्रसाद शर्मा के खेत को बंटाई पर करती है। खेत में उसने मूंग की फसल बो रखी है। ग्रामवासी करोड़ीलाल यादव और मुकुट सिंह यादव अक्सर उसके मूंग के खेत में अपनी बकरियां चराते। विरोध करने पर झगडे़ पर उतर आते। लगातार फसल को नुकसान पहुंचाने से वह आजिज आ चुकी थी। 19 मई को करोड़ीलाल व मुकुट सिंह यादव के परिवार के लोग बकरियां उसके खेत में चराने लगे। इस हरकत का विरोध किया तो उनके पक्ष के श्रीपाल यादव, सर्वेश यादव, बालस्टर, रामनरेश पुत्रगण करोड़ीलाल, शिवपाल व ज्ञान सिंह पुत्रगण मुकुट सिंह ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुत्री मधु ने बचाने का प्रयास किया तो नामजद उसे व उसकी पुत्री को खींच ले गये और बंधक बना लिया। पति मौके पर पहुंचे और हाथ जोड़ माफी मांगने पर ही उनको मुक्त किया। वह घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिये थाने गई तो पुलिस ने नहीं लिखी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:33 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh