संजय दत्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी


मऊ, आँखों देखी संवाददाता : यूपी के मऊ जिले की एक अदालत ने आचारसंहिता उल्लंघन के मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर फिल्म अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है ।

अभियोजन पक्ष के सूत्रों के मुताबिक न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार ने कई बार समन दिए जाने और गत 26 मार्च को जमानती वारंट जारी होने के बावजूद दत्त के अदालत में हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया है।

सपा के तत्कालीन महासचिव रहे दत्त के खिलाफ वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में विवादास्पद बयान देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अदालत ने तत्कालीन सपा प्रत्याशी और मामले के सह-अभियुक्त अरशद जमाल के खिलाफ भी समन जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक तथा आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक को यह नोटिस शहर कोतवाल के जरिए सुपुर्द कराने के निर्देश दिए हैं।

मामले की अगली सुनवाई आठ जुलाई को होगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:25 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh