नाव पलटने से नौ लोगों की डूबकर मौत


झांसी, आँखों देखी संवाददाता : उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के एरच क्षेत्र में बेतवा नदी पार कर एक मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे लोगों से भरी नाव के मझधार में पलट जाने से चार बच्चों समेत नौ लोगों की डूबकर मौत हो गई।

जिलाधिकारी मनीष चौहान ने यहां बताया कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले तथा झांसी के 14 लोग यहां एरच क्षेत्र के ढेरी महराजगंज गांव में स्थित मीरा शाह मजार पर चादर चढ़ाने के लिए नाव से बेतवा नदी पार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि तेज बहाव के चलते नाव नदी में पलट गई।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:56 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh