वोट नहीं देने पर मारी गोली
राजनीति 5:12 pm
पानापुर , आँखों देखी न्यूज : कथैया थाना क्षेत्र के दिस्तौलिया में वोट नहीं देने से आक्रोशित लोगों ने दो युवकों को गोली मारकर जख्मी कर दिया जिसमें से एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त संतोष कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। वहीं, जख्मी युवक उसका भाई शिवकुमार ठाकुर बताया गया है।
मृतक के चाचा स्वारथ ठाकुर के बयान पर गांव के ही विश्वनाथ ठाकुर समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राथमिकी में गोली मारने का कारण निवर्तमान मुखिया रामनरेश राम को वोट नहीं देना बताया गया है। यहां से शशिरंजन उर्फ डब्ल्यू सिंह विजयी रहे। गांव में भारी तनाव है।

