नए अवतार में नजर आएंगी कैट


आवाज़ इंडिया : जिन लोगों की आंखों में कैट ' तीस मार खां ' की शीला की तरह जगह बना चुकी हैं , उन्हें फिल्म ' एक था टाइगर ' में कैट नए अवतार में नजर आएंगी। खबर है कि डायरेक्टर कबीर खान ने अपनी फिल्म ' एक था टाइगर ' में कटरीना कैफ को सिर्फ फेस वॉश यूज करने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि यहां वह ऐसी लड़की बनी हैं , जो बहुत सिंपल है और भीड़ का हिस्सा है , जिसे कोई नोटिस नहीं करता। यही वजह है कि कबीर फिल्म में कैट को बिना मेकअप के देखना चाहते हैं। सेट से जुड़े से एक सूत्र ने बताया कि कटरीना ने फिल्म की शूटिंग के समय बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया है। वैसे , अब तक दूसरी ऐक्ट्रेसेज डी - ग्लैम रोल के दौरान नैचरल शेड्स की लिपस्टिक यूज कर लेती थीं , लेकिन कबीर ने कैट को मेकअप यूज करने से भी मना कर दिया। सो , अब कटरीना शूटिंग के दौरान सिर्फ फेस वॉश यूज करेंगी।

सूत्र की मानें तो , कटरीना इस चैलेंजिंग रोल के लिए वह बहुत मेहनत कर रही हैं। यही नहीं , लोकल ट्रेन में सफर करने वाली लड़की सिंपल लुक के लिए कैट बहुत सीधे - सादे कपड़े पहनेंगी। वैसे , अगर कैट के फैंस उन्हें विदाउट मेकअप देखना चाहते हैं , तो उन्हें ' राजनीति ' में देख सकते हैं। इस फिल्म में भी कटरीना ने डी - ग्लैम रोल किया था।

इंटरेस्टिंग बात यह है कि गोविंद निहलानी की फिल्म ' देव ' में करीना कपूर ने भी मिडिल क्लास की मुस्लिम लड़की का रोल प्ले किया था और निहलानी ने भी बेबो को हर शूट के बाद फेस वॉश से फेस धोने के लिए कहा था। खैर , करीना को तो इस रोल के लिए अवॉर्ड भी मिले थे , देखें अब विदाउट मेकअप कैट कौन - सा गुल खिलाती हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:39 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh