अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में निकाला इंस्ट्रूमेंट्स साउंड
मनोरंजन 1:32 pm
आँखों देखी संवाददाता : हमने उन्हें गाते हुए तो कई बार सुना है , लेकिन इस बार उन्होंने कुछ खास किया है। जी हां , हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की। खबर है कि अपने आने वाली फिल्म ' बुड्ढा होगा तेरा बाप ' के लिए उन्होंने इंस्ट्रूमेंट्स का साउंड भी अपनी आवाज में ही निकाली है। इस सॉन्ग फिल्म के टाइटल ट्रैक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। म्यूजिक डायरेक्टर शेखर रवजियानी ने बताया , ' दरअसल , की - बोर्ड प्रोग्रामर को एक दिन जल्दी जाना पाड़ा। तब अमिताभ आए और उन्होंने कु छ नया करना चाहा। हमने बेसिक सेटअप लगाया। उन्होंने 10 से 12 इंस्ट्रूमेंट्स की साउंड निकाली। '
आपको बता दें कि बिग बी ने ड्रूम , बैस , स्नेअर और कोरस जैसे इंस्ट्रूमेंट्स की साउंड्स निकाली। खास बात यह रही कि बिग बी ने इस काम के लिए ज्यादा वक्त नहीं लिया। उन्होंने महज 2 घंटों में ही ये कमाल कर दिखाया। वैसे , कहना गलत नहीं होगा कि बिग बी के इस कारनामे से और दूसरे एक्टर्स को भी कोई ना कोई सीख तो जरूर लेनी चाहिए !