पूरी तरह फॉर्म है श्वेता तिवारी
मनोरंजन 1:25 pm
दिल्ली , आँखों देखीं संवाददाता : श्वेता आजकल पूरी तरह फॉर्म में हैं। दरअसल, रिएलिटी शो 'बिग बॉस' जीतने के बाद उनका हौसला काफी बढ़ भी गया है। श्वेता जल्द ही एक फिल्म में भी नजर आ रही हैं और इसमें उनको काफी हॉट लुक दिया गया है।
गौरतलब है कि फिल्म 'बिन बुलाए बाराती' में श्वेता ने बीते जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान और मंदाकिनी को कॉपी किया है। सफेद साड़ी में सेमी न्यूड लुक में वह काफी ग्लैमरस और हॉट नजर आ रही हैं। जीनत अमान के फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' और मंदाकिनी के 'राम तेरी गंगा मैली' के गेटअप से मिलता जुलता गेटअप ही श्वेता ने भी लिया है।
बता दें कि उनकी इस फिल्म में आफताब शिवदसानी और राजपाल यादव जैसे ऐक्टर्स भी काम कर रहे हैं। अब श्वेता के 'हॉट' लुक को लोग कितना पसंद करते हैं, यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चल पाएगा। । दरअसल, रिएलिटी शो 'बिग बॉस' जीतने के बाद उनका हौसला काफी बढ़ भी गया है। श्वेता जल्द ही एक फिल्म में भी नजर आ रही हैं और इसमें उनको काफी हॉट लुक दिया गया है।
गौरतलब है कि फिल्म 'बिन बुलाए बाराती' में श्वेता ने बीते जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान और मंदाकिनी को कॉपी किया है। सफेद साड़ी में सेमी न्यूड लुक में वह काफी ग्लैमरस और हॉट नजर आ रही हैं। जीनत अमान के फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' और मंदाकिनी के 'राम तेरी गंगा मैली' के गेटअप से मिलता जुलता गेटअप ही श्वेता ने भी लिया है।
बता दें कि उनकी इस फिल्म में आफताब शिवदसानी और राजपाल यादव जैसे ऐक्टर्स भी काम कर रहे हैं। अब श्वेता के 'हॉट' लुक को लोग कितना पसंद करते हैं, यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चल पाएगा।