किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन

उत्तर प्रदेश में अचानक से उभर आये किसान आंदोलनों के बीच एक बुरी खबर है. प्रदेश में किसान आंदोलन के प्रतीक बन चुके किसान नेता चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन हो गया है. उनका निधन अपने पैतृक गांव में हुआ. वे पिछले आठ महीने से बीमार थे और करीब महीनेभर से खाना भी छूट गया था. वे सिर्फ तरल पदार्थ ले रहे थे. कैंसर और लीवर की बीमारी से ग्रस्त चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत 75 वर्ष के थे.

टिकैत के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका इलाज कर रहे डाक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए थे।कैंसर और लीवर की समस्या से जूझ रहे महेंद्र सिंह टिकैत का वजन भी तेजी से गिरा था और उनका वजन 95 किलो से घटकर महज 55 किलो रह गया था। वे करीब 8 माह से बेड पर पड़े थे.

महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्म मुजफ्फरनगर के सिसौली ग्राम में हुआ था. रघुवंशी जाट के घर में पैदा हुए चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत पिता के निधन के बाद आठ साल की उम्र में चौधरी बन गये थे. किसानों हितों के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहनेवाले चौधरी टिकैत को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह के बाद किसानों का दूसरा मसीहा कहा जाता था.

पूरे जीवन किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करते रहे चौधरी महेन्द्र सिंह का आखिरी आंदोलन बिजनौर में 2008 में हुआ था जिसे खत्म करने के लिए मायावती प्रशासन ने 6 हजार पुलिसकर्मी टिकैत के गांव में तैनात किये थे और चौधरी साहब को गिरफ्तार करने की धमकियां दी थीं.

1988 में दिल्ली के बोट क्लब पर किसानों के लिए सात दिन तक धरना देकर पूरे देश में तहलका मचा दिया था। बोट क्लब पर इसी रैली के बाद रैलियों का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया गया था. लेकिन रजबपुर का किसान आंदोलन सबसे लंबा आंदोलन था जो 110 दिन चला था.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:15 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh