यूपी और एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित
12:35 pm
मेरठ,आखों देखी संवाददता : दिल्ली हाई कोर्ट के बहार हुए बम विस्फोट से मेरठ मंडल भी हिल गया है। दहशत की नई शक्ल के रूप उभरे आतंकी संगठन हूजी व अन्य संगठनों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए यूपी एनसीआर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर सतर्कता बरती जा रही है। प्रदेश के गृह सचिव दीपक कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों व खुफिया विभाग को सिस्टर एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर सतर्क किया है।
बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट के गेट संख्या सात के समीप हुए कार विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग होने की भी जानकारी सहयोगी एजेंसी ने दी है। इस घटना में किसी आतंकी संगठन के हाथ होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी विगत की घटनाओं को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, धार्मिक स्थल व सीमा पर चौकसी बढ़ाने के आदेश दिये हैं।

