हॉस्टल खाली कराने के विरोध में उतरे छात्र


मेरठ ,आखों देखी संवाददता : चौधरी चरण सिंह विवि प्रशासन ने छात्रों को 31 मई तक हॉस्टल खाली करने का अल्टीमेटम दिया है जिसके विरोध में कुछ विभागों के छात्र कुलपति से मिले। एमसीए विभाग के छात्रों का कहना है कि उनका एक प्रैक्टिकल दो जून को है व एक 25 जून को है, ऐसे में वह यदि 31 मई को हॉस्टल खाली कर देंगे तो कहां रहेंगे। इसी तरह एमबीए के छात्रों द्वारा अभी तक परीक्षाएं न होने के कारण व बीए एलएलबी के छात्रों द्वारा अभी तक परीक्षा की तिथि तक निर्धारित न होने की स्थिति में हॉस्टल खाली करने में असमर्थता जताई। छात्र नेता परवेंद्र सिंह ने कहा कि जिन विभागों के छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें परीक्षा समाप्ति तक हॉस्टल में रहने की अनुमति मिलनी ही चाहिए। इस अवसर पर एमसीए विभाग से रोहित, प्रमोद, हरेंद्र, एमबीए विभाग से पिंटू, राजकुमार, अजीत, रविकांत व बीए एलएलबी विभाग से सूरज, योगेंद्र, वीरेंद्र आदि मौजूद थे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:53 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh