प्रयोगात्मक परीक्षा के बिना ही रिजल्ट घोषित

मेरठ ,आखों देखी संवाददता : बिना प्रयोगात्मक परीक्षा दिए परिणाम निकलने के विरोध में कालका डेंटल कालेज के छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन दिया। चौधरी चरण सिंह विवि कालका डेंटल कालेज के बीडीएस सेकेंड व थर्ड ईयर के छात्र पहुंचे। द्वितीय वर्ष के छात्रों का कहना था कि उनका प्रैक्टिकल हो चुका है, पर अभी तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। वहीं तृतीय वर्ष के छात्रों के साथ उल्टा हुआ। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं अभी नहीं हुई हैं और उनका परिणाम जारी करके, छात्रों को फेल दिखा दिया गया है। कुलपति को मामले से अवगत करा छात्रों ने सही परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की। मौके पर शिवरत्न, मोनिका, आशिष कुमार, हबीब अली, रश्मि, सोनिया, विवेक, वसीम, गजेंद्र, जनार्दन, साधना मौजूद थे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:01 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh