हत्या का आरोपी थाने से फरार

किठौर, आखों देखी संवाददाता : तीन दिन से थाने में बंद पशु व्यापारी का हत्यारोपी आज सुबह थाने से फरार हो गया। जिसके चलते थाने में हडकंप मच गया ! खबर लगते ही एसपी देहात थाने में पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जड़ौदा निवासी छोटे पुत्र मुरादी को गिरफ्तार किया था। जो छोटे बहरोड़ा निवासी पशु व्यापारी इस्तकार पुत्र खुर्शेद की हत्या में वांछित था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे कार्यालय की सफाई करने के लिए सफाई कर्मी आया तो मौका पाकर छोटे वहां से भाग निकला। बताया कि काफी पीछा करने के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसओ पनीराम रेवाला ने बताया कि आरोपी को बुधवार सुबह पकड़ा था, जिसकी तलाश में दबिशे दी जा रही हैं, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

बता दे पिछले वर्ष फरवरी में पशु व्यापारी ग्राम बहरोड़ा निवासी इस्तकार पुत्र खुर्शेद की आधा दर्जन बदमाशो ने लूटपाटकर हत्या कर दी थी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपी छोटे को तीन दिन से हिरासत में रखा हुआ था, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है

सूत्रों की मानें तो फरारी का सारा जिम्मा एसओ थाने के कार्यालय के पुलिस कर्मियों पर थोप रहे हैं, जिससे उनमें रोष है। उनका कहना कि तीन दिन से हत्यारोपी को एसओ ने हिरासत में रखा हुआ था, जिसको लेकर एसओ से बहस भी हुई थी। अब गर्दन फंसने पर कार्यालय कर्मियों को फंसाया जा रहा

उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात किठौर थाने पहुंचे और मामले की जाँच की।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:15 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh