कैंटर की टक्कर से बाईक सवार दो लोगो की मौत
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय 1:55 pm
मवाना, आँखों देखी संवाददाता : बहसूमा थाना अंतर्गत गांव झुनझुनी के पास बाइपास पर कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है !
पुलिस के मुताबिक मेरठ के गढ़ रोड निवासी अरुण त्यागी व बेगमबाग निवासी सोमेश्वर दयाल पुत्र रामेश्वर दयाल अपनी बाइक संख्या यूपी15एएम-6738 से बहसूमा की ओर से वापस मेरठ जा रहे थे। जब वे बाइपास पर झुनझुनी गांव के पास पहुंचे तभी मेरठ की ओर से आ रहे कैंटर संख्या यूपी13टी-964 की बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
शवों की शिनाख्त उनके जेब से मिले कागजातों से हुई बताई है।

