पशुओं का वध एवं वृक्षों के कटान पर मृत्युदंड की सजा

कायमगंज, आँखों देखी न्यूज़ : जैन आचार्य सम्मान सागर महाराज का कहना है कि बूचड़ खानों में निरीह पशुओं का वध एवं वृक्षों के कटान पर मृत्युदंड की सजा होनी चाहिए।

सीपी गेस्टहाउस में अनुयायियों के बीच पत्रकार वार्ता में आचार्य ने कहा कि वृक्षों का कटान रोकने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए धर्म भेद भुलाकर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध आदि सभी धर्मो के अनुयायियों को रचनात्मक आन्दोलन चलाना चाहिए। भ्रष्टाचार, घूसखोरी, अराजकता एवं बढ़ते अपराधों पर आचार्य ने कहा कि उन सब के लिए केवल सरकार नहीं बल्कि जनसामान्य दोषी है। सारे अपराध समाज से ही होते है। अच्छे लोग अपराधों के विरुद्ध खड़े नहीं होते व नजर अंदाज कर देते हैं।

बच्चों को धर्म एवं सामाजिक व्यवस्था की जानकारी दी जाये। टीवी पर अश्लीलता पूर्ण कार्यक्रमों पर रोक हो। बच्चों को सत्संग का महत्व बताया जाये। संघ चालिका अध्यक्ष चंदा दीदी जैन, अनुपम अग्रवाल, कन्हैया जैन, प्रवीन जैन, मयंक जैन, आयुष जैन, अनूप जैन, ऋषभ जैन आदि उपस्थित रहे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:59 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh