मेरठ : नौचंदी ग्राउंड बनेगा ओटो स्टेंड
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय 6:09 pm
एसपी ट्रेफिक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हापुड अड्डे से मेट्रो प्लाजा तक चलने वाले टैम्पो अब नौचंदी ग्राउंड में खड़े होंगे और वहां से बारी बारी से एक एक टैम्पो आकर हापुड अड्डे पर ट्रांसफार्मर के पास खड़ा होगा और वहां से सवारियां भरकर मेट्रो प्लाजा की ओर जायेगा। इसी तरह से मेट्रो प्लाजा से हापुड अड्डे तक आने वाले टैम्पो हापुड चौराहे को पार कर सवारियां उतारेगा और सीधे नौचंदी ग्राउंड जाएगा। कोई भी टैम्पो हापुड अड्डा चौराहे से गोला कुंआ के बीच में रुककर न तो सवारियों को उतारेगा और न ही चढ़ाएगा। एसपी ट्रेफिक ने चेताया कि कोई भी टैम्पो चालक यदि व्यवस्था का उल्लंघन करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

