मेरठ : महिला से तमंचे के बल पर लूटे कुंडल
उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय 6:25 pm
दौराला , आँखो देखी संवाददाता : बदमाशों के दिलो में पुलिस नाम का खोफ बिलकुल भी नहीं रहा है । जो दिन दहाड़े लोगो से लूट पाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है । आज भी धंजू निवासी एक महिला से भराला मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर कुंडल व नगदी लूट लिए और फरार हो गए ।
कोमल पुत्री देशराज निवासी धंजु शाम चार बजे गांव से दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल नयागांव जा रही थी। जब वह भराला मोड़ पर पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर कुंडल व पांच हजार रुपये लूट लिये और फरार हो गये। पीछे से गांव से आ रहे चौकीदार सुनील कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कांबिंग की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।

