आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने उम्मीद नहीं
8:35 am
लखनऊ (डीएनएन)। बीते दिनों आंधी पानी से राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। मंगलवार तेज धूप से पारा चढ़ गया। पिछले दिनों पारा 35 से 37 डिग्री के बीच रहा जिससे लोगों गर्मी से थोड़ा निजात मिली। मंगलवार बड़े मंगल में आए श्रद्धालुओं को चढ़े पारे से दिक्कत हुई। पारा फिर 41 डिग्री पहुंच गया है। जिससे मौसम में गर्मी बढ़ गई है।बीते दिनों राजधानी में हल्की बारिश से वातावरण में मौजूद कण और धूल जमीन पर आ गई। जिससे धूप की तेजी बढ़ गई। तेज धूप और बढ़े पारे से लोगों को काफी परेशानी हुई। बड़े मंगल के अवसर पर पवनसुत के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को तेज धूप ने परेशान किया। तेज धूप से बचने के लिए श्रद्घालुओं ने सुबह और शाम का समय दर्शन के लिए चुना। पवनसुत के दर्शन के लिए मंदिरों में शाम को श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। तेज धूप से बचने के लिए खासकर बच्चों ने गोमती के पानी में ड़बकी लगाई।
मौसम विभाग का कहना है कि वर्षा होने की संभावना नहीं है। जिससे आने वाले दिनों में राहत मिलने उम्मीद नहीं है। विभाग का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में आसमान में बादल के छाए होने की संभावना है जिससे उमस बढ़ सकती है। जिससे पारे में कमी तो आ सकती है। लेकिन गर्मी से निजात मिलना मुश्किल है।

