अजीत कुमार सेठ होंगे अगले कैबिनेट सचिव

उत्तर प्रदेश के 1974 बैच के प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार सेठ को मंगलवार को अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। एक सरकारी घोषणा के अनुसार वह चार साल से इस पद पर कायम के.एम. चंद्रशेखर का स्थान लेंगे जो अगले महीने अवकाश ग्रहण कर रहे हैं। सेठ 14 जून से कैबिनेट सचिव का दायित्व संभालेंगे। इससे एक दिन पहले तक वह कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्याधिकारी के रूप में कामकाज देखेंगे।

59 वर्षीय अजीत अपनी कार्यकुशलता के कारण एक बेहतरीन नौकरशाह के रूप में जाने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार अजीत की नियुक्ति को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति दो साल के कार्यकाल के लिए की गई है। इस पद की दौड़ में अजीत सेठ ने नेहरू-गांधी परिवार के करीबी पुलक चटर्जी और बिहार के मुख्य सचिव अनूप मुखर्जी को पछाड़ा।

24 नवंबर 1951 को जन्मे सेठ ने कैमिस्ट्री में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। एक जनवरी 2009 को डेपुटेशन पर केंद्र में आने से पहले सेठ यूपी सरकार में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। केरल के 1970 बैच के आईएएस अफसर 63 वर्षीय चंद्रशेखर को 2007 में इस पद पर नियुक्त किया गया था, बाद में उनका कार्यकाल एक-एक कर दो साल के लिए बढ़ा दिया गया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:49 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh