देवर के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

गुड़गांव, आँखों देखी संवादाता : कस्बा बादशाहपुर में देर रात एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई और रातों-रात शव को सेक्टर-56 रोड पर फेंक दिया गया। सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक की पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी घर से बरामद कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि महिला और उसके देवर के बीच अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पति को चल गई थी, जिस कारण दोनों ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महेश हरिजन बस्ती में अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहता था। वह गुड़गांव के एक फर्नीचर शो रूम में काम करता था। 3 महीने पहले उसकी शादी बसई गांव की 22 वर्षीय आशा के साथ हुई थी। शादी के बाद आशा 24 वर्षीय अपने देवर राजेश को पसंद करने लगी।

राजेश एक निजी कंपनी में ड्राइवर का काम करता है। इसी बीच महेश को आशा और राजेश के बीच अवैध संबंध का पता चल गया। बताया गया है कि इस वजह से आए दिन दोनों भाइयों के बीच झगड़ा होने लगा। करीब 10 दिन पहले ही दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद आशा और राजेश दोनों ने मिलकर महेश की हत्या करने का प्लान बना लिया।

रात खाना खाने के बाद सभी सो गए। रात करीब 1:30 बजे आशा ने राजेश को चुपके से अपने कमरे में बुला लिया और गहरी नींद में सो रहे महेश की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही दोनों ने शव को सेक्टर-56 की ओर जाने वाली दो सौ फुट रोड पर खेतों में फेंक दिया। बुधवार सुबह जब लोग खेतों की ओर जाने लगे तो उन्होंने वहां शव पड़ा देखा।

लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान मृतक के पिता मुंशीराम भी वहां पहुंच गए। अपने बेटे के शव को देखकर वह बेसुध हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
हिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:58 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh