भारत और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 14 अक्तूबर को

नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। सारे मैच दिन रात के होंगे। दूसरा और तीसरा वनडे क्रम से दिल्ली और मोहाली में 17 और 20 अक्टूबर को होगा।

चौथा वनडे वानखेड़े स्टेडियम में और पांचवां ईडन गार्डन पर खेला जाएगा। एकमात्र टी-20 मैच भी 29 अक्टूबर को ईडन गार्डन पर होगा। इंग्लैंड की टीम चार अक्टूबर को हैदराबाद पहुंचेगी।

कार्यक्रम:

चार अक्टूबर: हैदराबाद में आगमन,

आठ अक्टूबर: जिमखाना मैदान पर 50 ओवर का अभ्यास मैच,

11
अक्टूबर: जिमखाना मैदान पर 50 ओवर का अभ्यास मैच,

14
अक्टूबर: पहला वनडे, हैदराबाद,

17
अक्टूबर: दूसरा वनडे, दिल्ली,

20
अक्टूबर: तीसरा वनडे, मोहाली,

23
अक्टूबर: चौथा वनडे, मुंबई,

26
अक्टूबर: पांचवां वनडे, कोलकाता,

29
अक्टूबर: टी-20, कोलकाता।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:33 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh