मुम्बई : 15 जून को पड़ेगा पूर्ण चंद्रग्रहण


मुंबई, आँखों देखी संवाददाता : इस सदी का सबसे काला और पूर्ण चंद्रग्रहण 15 जून को पूरे भारत में दिखाई देगा। यह जानकारी शुक्रवार को यहां नेहरू केंद्र के एक अधिकारी ने दी। पंद्रह जून की रात सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होंगे और पृथ्वी की पूरी छाया इससे होकर गुजरने वाले चंद्रमा पर पड़ेगी। चंद्रमा जैसे ही पृथ्वी की काली छाया की जद में आएगा इसका रंग तांबे की तरह लाल नजर आने लगेगा। यह नजारा देखने लायक होगा। चंद्रग्रहण रात 11।53 बजे शुरू होगा जो 16 जून की सुबह 3.32 बजे तक चलेगा। 16 जून को इसे पूरे भारत, पश्चिम एशिया, दक्षिणी यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में देखा जा सकेगा। इस साल दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण दस दिसंबर को होगा। लेकिन उसे यूरेशिया, आस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में ही देखा जा सकेगा।

इस उपमहाद्वीप में मानसून चूंकि अभी शुरू ही हो रहा है इसलिए नेहरू केंद्र और अन्य वैज्ञानिक संगठन पूर्ण चंद्रग्रहण को देखने के लिए विशेष इंतजाम करेंगे। इससे पहले इस साल दो सूर्य ग्रहण भी हुए लेकिन उन्हें भारत में नहीं देखा जा सका।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:10 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh