नालंदा : इलेक्ट्रानिक दुकान में आग लगने से लाखो का सामान जलकर राख
8:05 pm
चंडी , आँखों देखी संवाददाता : चंडी बाजार अवस्थित एक इलेक्ट्रोनिक दुकान में आग लगने से करीब दो लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रानिक सामान व 15 हजार रुपये नगद जलकर नष्ट हो गये। इस दुकान से सटे बालाजी मोबाइल फोन रिपेयरिंग दुकान में भी आग की गर्मी के प्रभाव से करीब एक लाख रुपये के मोबाइल फोन नष्ट हो गये।
गुरुवार की रात लगी यह आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी बतायी जाती है। शुक्रवार को तड़के इसकी गंध व धुएं से आसपास के लोगों का ध्यान गया। दुकान का शटर न खुल पाने से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा। फिर शटर उखाड़ा गया। तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

