संसद का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : आम तौर पर जुलाई के मध्य में होने वाला संसद का मानूसन सत्र इस बार अगस्त महीने की पहली तारीख से शुरू होगा। इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा, 'संसद का मानसून सत्र एक अगस्त से आठ सितंबर तक चलेगा।' मानसून सत्र सामान्यत: मध्य जुलाई में शुरू होता है। यह पूछे जाने पर कि क्या पांच सप्ताह के इस सत्र के दौरान विवादास्पद लोकपाल विधेयक पेश किया जाएगा, बसंल ने कहा, 'सदन की बैठकों के दौरान होने वाले कार्यो को लेकर सरकार गंभीर है।'

मानसून सत्र हंगामेदार होने की पूरी सम्भावना है। क्योंकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली है।

बहरहाल, लोकपाल विधेयक के अलावा सरकार खाद्य सुरक्षा विधेयक और भूमि अधिग्रहण सम्बंधी संशोधन विधेयक को भी इस सत्र में सदन में पेश कर सकती है। सरकार महिला आरक्षण विधेयक को भी लोकसभा में पेश करने की कोशिश कर सकती है।

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बुधवार को महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:18 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh