अब मात्र 5000 रुपए में घुमए दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर!
6:00 pm
आँखों देखी न्यूज़ : सस्ते में विदेशों के लिए हवाई सफर करने का मन बना रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल इंटरनेशनल लो कॉस्ट एयरलाइन्स के बीच आने वाले दिनों में जबरदस्त प्राइसवार छिड़ने वाला है। और इसकी शुरूआत कर रही है भारत की लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो। दरअसल इंडिगो सितंबर में अपनी इंटरनेशनल उड़ानों की शुरूआत करने जा रही है। यह कंपनी दुबई, सिंगापुर और बैंकॉक के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। और ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को लुभाने के लिए इंडिगो ने इन उड़ानों के लिए प्रमोशनल रिटर्न फेयर 9,999 रुपए रखा गया है। इस हिसाब से एक तरफ का किराया मात्र 5000 रुपए बैठता है।
आपको बता दें कि नियमों के मुताबिक उन्हीं एयलाइन कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय रुट्स पर सेवाएं देने की अनुमति है जिनके परिचालन को पांच साल हो गए हैं। इस लिहाज से अगस्त 2011 में इंडिगो इस शर्त को पूरा कर रही है। भारतीय एयरलाइन कंपनियों की बात की जाए तो फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया के अलावा निजी क्षेत्र की जेट एयरवेज, किंगफिशर एयरलाइंस और स्पाइस जेट ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भर रही हैं।
एविएशन सेक्टर के जानकारों का कहना है कि इंडिगो की तरफ से की गई इस पेशकश के बाद सस्ती अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा उपलब्ध करवाने वाली कंपनियां- फ्लाई दुबई, टाइगर एयरलाइन्स और एयर एशिया के बीच जोरदार प्राइसवार छिड़ना तय है। जानकारों का यह भी कहना है कि इसका भरपूर फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है।

