उड़ीसा में तूफान की आशंका, चेतावनी जारी


भुवनेश्वर, आँखों देखी न्यूज़ : उड़ीसा के बंदरगाहों पर तूफान आने की आशंका के कारण अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के तटीय इलाकों में तेज तूफान की आशंका व्यक्त की गई है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में मंगलवार को तूफानी हवा की स्थिति निर्मित हुई थी और इससे वहां कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके परिणामस्वरूप समुद्र की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को पानी में न जाने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गोपालपुर, पुरी, प्रदीप और चंदाबली बंदरगाहों पर स्थानीय चेतावनी सिग्नल नंबर तीन को चालू कर दिया गया है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
अधिकारी ने बताया कि तटीय इलाकों में 50 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:06 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh