अचार डालोगी की वजह से खूब सुर्खियां में है श्वेता
मनोरंजन 6:15 pm
आँखों देखी न्यूज़ : पिछले साल बिग बॉस-4 की विजेता बनी टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आजकल आनेवाली फिल्म 'बिन बुलाए बाराती' में अपने आईटम नंबर दिल का अचार डालोगी... की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं| फिल्मों में श्वेता ने छोटे मोटे रोल्स किए हैं मगर किसी फिल्म में उनका यह पहला आईटम नंबर है|श्वेता के चाहने वाले उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार ख़त्म हो गया है| श्वेता ने काफी हॉट अंदाज में इस गाने में जमकर ठुमके लगाए हैं|उनका यह आईटम सॉन्ग आजकल इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है| इस गाने में आफताब शिवदासानी ने श्वेता के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं|यह फिल्म 17 जून को रिलीज़ हो रही है|देखिए इस गाने का पूरा वीडियो

