नई दिल्ली : सीएनजी के दामो में की गई 50 पैसे की बढ़ोतरी


नई दिल्ली,आँखों देखी संवाददाता : पेट्रोल के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। संपीड़ित प्राकृतिक गैस यानी सीएनजी के दाम 50 पैसे बढ़कर 29.80 रुपए किलो कर दिए गए हैं। नई कीमत शनिवार मध्यरात्रि से लागू होगी।

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड [आईजीएल] ने सीएनजी के दाम बढा दिए हैं। आज मध्यरात्रि से सीएनजी का दाम 29.80 रुपए किलो हो जाएगा।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पिछले महीने ही पेट्रोल के दाम पांच रुपए लीटर बढ़ा दिए थे। इससे पहले आईजीएल ने भी अप्रैल में सीएनजी तीस पैसे प्रति किलो बढ़ाए थे।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:33 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh