खरखोदा : बदमाशो ने किया दुल्हन को उठाने का प्रयास


खरखौदा , आँखों देखी संवाददाता : हैदर नगर में आज देरशाम पड़ोसी गांव के आधादर्जन बदमाशों ने शादी समारोह में बारातियों व घरातियों से जमकर लूटपाट की। विरोध करने बदमाशो ने हथियारों के बल पर शादी के मंडप से दुल्हन को उठाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने मुकाबला कर एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गांव हैदरनगर में कुछ बाहरी लोग आकर रह रहे हैं। ये लोग आसपास के कस्बों में काम कर जीवन यापन करते हैं। इन्हीं परिवारों में शुक्रवार शाम समुआ की पुत्री की बारात आई थी। तभी भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नाहली निवासी समुदाय विशेष के आधा दर्जन युवक हथियार लेकर शादी सहारोह में पहुंच गए। उन्होंने बारातियों व घरातियों से नकदी व जेवर आदि लूट लिए। विरोध करने पर पिटाई भी की गई। इतना ही नहीं, लुटेरों ने मंडप में बैठी दुल्हन को भी उठाने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे ग्रामीण सहम उठे। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों का जमकर मुकाबला किया। अपने को घिरता देख बदमाश भाग निकले। लेकिन ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच कर जमकर धुना। सूचना पर एएसपी बबलू कुमार भी फोर्स लेकर मौके पहुंच गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम हसीन पुत्र खलील निवासी नाहली बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य बदमाशों के घर दबिश दी, लेकिन सभी फरार मिले। पुलिस का कहना है कि अन्य बदमाशों को शीघ्र पकड़ा जाएगा। समाचार लिखने तक तहरीर नहीं दी गई थी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:39 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh